{"_id":"6aecec45da609ef63c0bd5bc","slug":"dhanteras-todaymarket-hopes-for-rain-of-money-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177217-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: धनतेरस आज...बाजार को धनवर्षा की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: धनतेरस आज...बाजार को धनवर्षा की आस
विज्ञापन
अमरोहा। धनतेरस शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर के बाजार सजकर तैयार हैं। ग्राहकों में खरीदारी को लेकर उत्साह है तो व्यापारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को सोने-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल की दुकानों पर रौनक रही। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
कोट, बड़ा बाजार, जट बाजार, मंडी चौब, लकड़ा बाजार और बटवाल नई बस्ती समेत प्रमुख बाजार रंग-बिरंगी झालरों, बंदनवार, झूमर और आर्टिफिशियल फूलों से जगमगा रहे हैं। दुकानों पर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, पूजन सामग्री और रंगोली के सामान भी सजाए गए हैं।
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते पीतल और स्टील के बर्तनों की दुकानों पर विशेष तैयारी है। सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी को लेकर उत्साह है। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर टीवी, फ्रिज और अन्य घरेलू उपकरणों की बिक्री के साथ ऑटोमोबाइल शोरूम में कार, बाइक, स्कूटी और इलेक्ट्रिक स्कूटी की बुकिंग हो रही है। भीड़ से बचने के लिए कुछ ग्राहक पहले ही बुकिंग करा रहे हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले कारोबार बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जगमगाईं इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें
धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी रौनक है। दुकानदारों ने फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टीवी समेत घरेलू उपकरण शोरूम में आकर्षक ढंग से सजाए हैं। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए लोगों ने पहले से ही उत्पादों की बुकिंग करा ली है। व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
बर्तन बाजार भी सजकर तैयार
धनतेरस पर खरीदारी के लिए बर्तन बाजार भी तैयार है। दुकानों पर स्टील, तांबे और पीतल के बर्तन सजाए गए हैं। तांबे के गिलास, पूजा की थाली, घंटी, कटोरी समेत बर्तनों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। दुकानदारों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
पांच सौ से अधिक बाइकों की एडवांस बुकिंग
ऑटोमोबाइल सेक्टर में करीब 15 दिन पहले से बुकिंग शुरू हो गई थी। अब तक पांच सौ से अधिक बाइक बुक हो चुकी हैं। इनमें करीब सौ सीएनजी बाइक शामिल हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटी की भी मांग है। वहीं, सौ से अधिक कारों की बुकिंग हुई है, जिनमें करीब 50 की डिलीवरी हो चुकी है।
महंगे सोने-चांदी के बावजूद सराफा बाजार में उत्साह
धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की परंपरा के चलते सराफा कारोबारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। कीमतें अधिक होने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बना हुआ है। ग्राहक भारी आभूषणों के बजाय हल्के वजन की ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं। चांदी के सिक्कों की मांग भी बनी हुई है। कारोबारियों ने नए डिजाइन और हल्के वजन के आभूषणों का स्टॉक तैयार किया है। शादी के सीजन को देखते हुए भी खरीदारी हो रही है।