{"_id":"6626548370a574b12a02ba4d","slug":"dhaba-operator-body-found-on-railway-track-gajraula-police-investigating-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो टुकड़ों में मिली लाश: रेलवे ट्रैक पर मिला ढाबा संचालक का शव, धड़ से अगल था सिर, गजरौला पुलिस कर रही छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो टुकड़ों में मिली लाश: रेलवे ट्रैक पर मिला ढाबा संचालक का शव, धड़ से अगल था सिर, गजरौला पुलिस कर रही छानबीन
Mon, 22 Apr 2024 05:44 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:44 PM IST
सार
गजरौला में ढाबा संचालक का सिर कटा शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गजरौला में मिला ढाबा संचालक का शव
- फोटो : संवाद
विस्तार
गजरौला के बसंत विहार मोहल्ला निवासी ढाबा संचालक का गर्दन कटा शव घर के पीछे रेलवे लाइन पर मिला। सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची। ढाबा संचालक ने आत्महत्या की या ट्रेन की चपेट में आया, यह जानने के लिए पुलिस व जीआरपी ने घटना स्थल के आस पास छानबीन की।
विज्ञापन
मृतक का सिर अलग था। जिससे पुलिस यह मान रही है कि उसने ट्रेन के आगे रेलवे लाइन पर सिर रख जान दी। बसंत विहार मोहल्ला निवासी पवन कुमार (50) पुत्र फकीर चंद चौपला चौकी क्षेत्र में रोडवेज डिपो के निकट ढाबा चलाते थे।
विज्ञापन
जीआरपी चौकी श्याम बाबू ने बताया कि रविवार की रात ढाई बजे सूचना मिली कि किसी शख्स ने ट्रेन के आगे रेलवे लाइन पर अपना सिर रख कर जान दे दी है। घटना स्थल बसंत विहार मोहल्ले के सामने दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन का है। सूचना मिलते ही वह स्टाफ के साथ मौके पर गए।
विज्ञापन
मृतक की गर्दन धड़ से अलग थी। सिर एक तरफ पड़ा था और शव दूसरी तरफ। घटना स्थल नागरिक पुलिस क्षेत्र के अधीन होने के कारण थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक की पहचान बसंत विहार मोहल्ला निवासी पवन कुमार के रूप में की।
घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर उनका घर है। पुलिस मान रही है कि ढाबा संचालक ने आत्महत्या की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि होटल संचालक द्वारा ट्रेन के आगे लेट कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।