फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dfo absent in meeting

समीक्षा बैठक ने नदारद डीएफओ से स्पष्टीकरण तलब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
dfo absent in meeting
अमरोहा। जिलाधिकारी उमेश मिश्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। विभागों की बिंदुवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देश दिए। बैठक से नदारद रहे डीएफओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शासन की किसी भी योजना का लाभ पात्र को ही मिलना चाहिए। अपात्र सरकार की योजना का लाभ न लेने पाएं। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शौचालय का सत्यापन करा वीडियो बना लें। जिन विद्यालयों में पचास बच्चों से कम पर संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। पंद्रह दिन के भीतर सस्पेंड हुए अध्यापकों की सूची तलब करने के साथ उनके स्थानांतरण के बारे में जानकारी ली। ऐसे विद्यालय जो कायाकल्प नहीं हो चुके हैं, उनको 15 फरवरी तक कायाकल्प कर रिपोर्ट तलब की है। ऐसे अभिभावकों का नाम लिखा जाए, जो विद्यालय में अपने बच्चे को भेज नहीं रहे हैं। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित होने पर जिला वन अधिकारी के स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ाएं और प्राइवेट डिलीवरी की सूचना निरंतर अपडेट करें। जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि योजना में ऐसे किसान जिनके आधार नहीं है या गलत हैं। उनको सही समय में पूरा कराना उप निदेशक कृषि और जिला कृषि अधिकारी की जिम्मेदारी होगी। इस दौरान सीडीओ के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed