फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devotees take a holy dip in the Ganges on Vaishakh Amavasya

वैशाख अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a holy dip in the Ganges on Vaishakh Amavasya
वैशाख अमावस्या पर पुण्य लाभ कमाने को श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई। तिगरी और ब्रजघाट में गंगा स्नान करने को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा तट हर-हर गंगे उद्घोष से गूंज उठे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण कर धार्मिक अनुष्ठान कराए।
विज्ञापन

शनिवार को वैशाख अमावस्या थी। जिस पर गंगा में स्नान करने के लिए आसपास ही नहीं बल्कि दूर दराज के श्रद्धालु तिगरी और ब्रजघाट पहुंचे। पंडित दयानंद शास्त्री, शिवजी महाराज विराजमान मंदिर के पुजारी पंडित हरि गोपाल शास्त्री, आचार्य हृदेश शास्त्री की मानें तो वैशाख अमावस्या पर गंगा में स्नान करने और ब्राह्मणों को दान करने का विशेष महत्व है। इससे पितृ तृप्त होते हैं और उनकी आत्मा को शांति मिलती है। दैहिक, दैविक और भौतिक तापों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इस कारण दूर दराज के श्रद्धालुओं का आधी रात के बाद से ही गंगा स्नान करने के लिए तिगरी व ब्रजघाट पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भोर होते ही हर हर गंगे के उद्घोष संग पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। स्नान के बाद धार्मिक अनुष्ठान कराए। प्रसाद वितरित किया। दान दक्षिणा देकर पुरोहितों को तृप्त किया। भोर में शुरू हुआ गंगा स्नान का क्रम सुबह काफी देर तक चलता रहा। ब्रजघाट में स्नान के कारण हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed