{"_id":"640783b6e9e97d3aea0b8229","slug":"devotees-take-a-dip-in-the-ganges-on-falgun-purnima-jpnagar-news-c-15-1-79206-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फाल्गुन पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फाल्गुन पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
Wed, 08 Mar 2023 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 08 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। फाल्गुन पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट व तिगरी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। स्नान के बाद धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों और ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। भोर होते ही शुरू हुआ स्नान करने का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा पर गंगा में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। आसपास और दूर दराज के श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के लिए ब्रजघाट व तिगरी गंगा तट पर पहुंचे और स्नान किया। हर-हर गंगे के उद्घोष से गंगा तट गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा भाव से गंगा जल में स्नान कर पुष्प अर्पित किए। सुबह शुरू हुआ गंगा में स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। इस दौरान किसी ने कथा कराई तो किसी ने अन्य धार्मिक अनुष्ठान कराए। प्रसाद वितरण कर गंगा से घर में सुख समृद्धि की कामना की।