फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devotees gathered in Brajghat on Magh Purnima, highway jammed

Amroha News: माघ पूर्णिमा पर ब्रजघाट में उमड़े श्रद्धालु, हाईवे जाम

Thu, 13 Feb 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 13 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Brajghat on Magh Purnima, highway jammed
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

माघ माह की पूर्णिमा पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए ब्रजघाट में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इसके चलते हाईवे पर मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर जाम लग गया। करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई।
हाईवे पर चंद मिनट की दूरी तय करने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूटे। करीब तीन घंटे तक हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। बुधवार को माघ माह की पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

सार्वजनिक वाहनों के साथ ही श्रद्धालु अपने वाहनों से पहुंचे। गंगा पुल पर श्रद्धालुओं को उतारने व बैठाने के लिए रुके वाहनों से जाम लग गया। वाहनों की लाइन लग गई। कतार मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर ब्रजघाट गंगा पुल से मोहम्मदाबाद तक पहुंच गई। जाम में फंसे श्रद्धालुओं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि हाईवे पर जाम नहीं लगा, बल्कि वाहनों की संख्या बढ़ जाने के कारण वाहन धीरे-धीरे गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

गजरौला। माघ माह की पूर्णिमा पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने तिगरी व ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा के घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। घाट पर हर-हर गंगे के उद्घोष गूंजते रहे। स्नान कर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया।

तिगरी निवासी पुरोहित पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक माघ माह धार्मिक दृष्टि बेहद पवित्र माना जाता है। पूरे महीने धार्मिक प्रवृत्ति के लिए धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कराते हैं। पूर्णिमा पर गंगा में स्नान और पुरोहितों को दान करने का विशेष पुण्य मिलता है। बुधवार को पूर्णिमा होने के कारण संख्या में श्रद्धालु तड़के ही स्नान के लिए ब्रजघाट व तिगरी गंगा किनारे आ गए। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। दोनों स्थानों पर तड़के शुरू हुआ स्नान का क्रम दोपहर तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article