{"_id":"69c83d037411363b49080106","slug":"development-work-will-be-carried-out-in-dhanaura-at-a-cost-of-rs-27-crore-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-160355-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: धनौरा में 27 करोड़ की लागत से कराए जाएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: धनौरा में 27 करोड़ की लागत से कराए जाएंगे विकास कार्य
Sun, 29 Mar 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। आगामी वित्तीय वर्ष में मंडी धनौरा में 27 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से बजट को मंजूरी दी गई बैठक में होली पार्क चौराहे से रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण व दोनों ओर सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। साथ ही नगर में 15 स्थानों पर 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बजट प्रस्ताव की जानकारी देते हुए बताया कि पालिका द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष में सड़काें के निर्माण पर पांच करोड़ रुपये, नगर में सौंदर्यीकरण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना में तीन करोड़ रुपये, सड़कों की सफाई पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये, नाला व पुलिया निर्माण पर डेढ़ करोड़ रुपये, धार्मिक स्थलों के विकास के लिए भी डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करने का अनुमान है।
पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरूस्त करने व कूड़ा प्रबंधन पर भी एक-एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जलकल योजना पर 72 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। पालिका विकास कार्याें के लिए शासन से मिलने वाले अुनदान पर निर्भर है। पालिका प्रशासन को उम्मीद है कि राज्य वित्त आयोग से करीब नौ करोड़ रुपये, 15वें वित्त आयोग से ढाई करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना में तीन करोड़ रुपये की धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन
गृहकर से 60 लाख व जलकर से 25 लाख रुपये की आय की उम्मीद है। बैठक में सर्वसम्मति से बजट को मंजूरी प्रदान की गई। पालिकाध्यक्ष ने जानकारी दी कि होली पार्क चौराहे से रेलवे स्टेशन तक सड़क का निर्माण, डिवाइडर, साइड पटरी बनाई जाएगी। सभासद प्रशांक त्यागी ने पालिका कर्मचारियों के वेतन व मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इस मौके पर ईओ अवधेश वर्मा, राजू बादशाह, दुलीचंद गिहार, नूतन रानी, मयंक गर्ग, राजीव दीक्षित, गौरव धारीवाल, प्रशांक त्यागी आदि मौजूद थे।