फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Details of farmers buying more fertilizers sought

Amroha News: ज्यादा खाद खरीदने वाले किसानों का ब्योरा तलब

Mon, 21 Jul 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 21 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Details of farmers buying more fertilizers sought
अमरोहा। खाद की मारामारी के बीच कृषि निदेशालय गंभीर हो गया है। पिछले छह में सर्वाधिक खाद खरीदने वाले किसानों का ब्योरा तलब किया है। विभाग को खाद खरीदने व बेचने वाले का पूरा ब्योरा भर कर देना होगा।
विज्ञापन

खाद को लेकर जिले में मारामारी का माहौल बना हुआ है। किसान खाद न मिलने से परेशान हैं। हालांकि कृषि विभाग सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध होने की बात कह रहे हैं। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया हैं। जहां उनकी खाद संबंधी शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं अब कृषि निदेशालय ने भी हर माह सर्वाधिक यूरिया खाद की खरीद करने वाले 20 किसानों का ब्योरा तलब किया है। इसके लिए निदेशालय द्वारा एक निर्धारित फॉर्मेट भी जारी किया गया है। जिसमें खाद की ब्रिकी व खरीद करने वाले किसान व उनकी जमीन का फसल का विवरण भी देना होगा। विभाग ने जनवरी से जून माह तक की खरीद का विवरण तलब किया गया है। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर कृषि निदेशालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed