{"_id":"6af8c11471fc28f9fe098d44","slug":"despite-scoring-187-runs-the-red-and-blue-teams-fell-short-of-victory-the-match-ended-in-a-tie-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177788-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 187 रन बनाकर भी जीत से दूर रहीं रेड और ब्लू टीमें, मुकाबला टाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 187 रन बनाकर भी जीत से दूर रहीं रेड और ब्लू टीमें, मुकाबला टाई
विज्ञापन
अमरोहा। जोया स्थित द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के मैदान में रेड और ब्लू टीमों के बीच खेला गया मुकाबला टाई हो गया। दोनों टीमों ने 20-20 ओवर में 187 रन बनाए। रेड की ओर से नवीन भाटी की 23 गेंदों पर 60 रन की तूफानी पारी मुकाबले का आकर्षण रही।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 187 रन बनाए। टीम की ओर से नवीन भाटी ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाते हुए महज 23 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 60 रन ठोक दिए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। कप्तान रिजवान पाशाजी ने भी जिम्मेदारी संभालते हुए 48 रन की शानदार पारी खेली। वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। शारीक सैफी ने 24 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी। ब्लू टीम की ओर से चमन सिंह और नवेद खान ने एक-एक विकेट लिया।
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी। विदुर ने 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। वहीं विवेक चौहान ने नाबाद 37 रन बनाकर जीत की उम्मीद जगाई। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी तेजी से रन जुटाए और अंतिम समय तक संघर्ष जारी रखा। हालांकि टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 187 रन ही बना सकी और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। रेड टीम की ओर से अंकुल लिट्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए। नवीन भाटी और अभिषेक सैनी ने भी एक-एक विकेट लिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन कर मुकाबले को यादगार बना दिया।