फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dengue- Malaria outbreak is increasing, cleanliness should be done in cities and villages: Manish

डेंगू- मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है, शहर और गांवों में कराएं साफ-सफाई : मनीष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dengue- Malaria outbreak is increasing, cleanliness should be done in cities and villages: Manish
अमरोहा में निरीक्षण के दौरान जानकारी करते नोडल अधिकारी मनीष चौहान। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। नोडल अधिकारी और निदेशक उद्योग मनीष चौहान ने कहा कि डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है, ऐसे में गांव में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। गांवों में कहीं जल का ठहराव न हो, जिससे मच्छरों का असर बिल्कुल नहीं रहे। इसके अलावा धान खरीद, बीज और उर्वरक की बिक्री के बारे में जाना। पीएम किसान सम्मान निधि की प्रगति में सुधार लाने को कहा। नसबंदी की प्रगति कम मिलने पर सीएमओ को चेेतावनी देते को तेजी जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वह मंगलवार को गजरौला स्थित जुबिलेंट के गेस्ट हाउस में जिले के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल से कहा है कि वैक्सीनेशन का अधिक प्रचार किया जाए। ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े। इसके अलावा जो प्रथम डोज ले चुके हैं ऐसे लोगों को दूसरी डोज भी दी जाए। उन्होंने नसबंदी प्रगति सुस्त मिलने पर सीएमओ को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। मनरेगा के कामों की समीक्षा करते हुए कहा कि महिलाओं की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि अभियान चला कर लोगों को जागरुक करें ताकि महिलाओं की भागीदारी बढ़ सके। डीएसओ पूरन सिंह चौहान से कहा कि राशन की दुकानों का अनुमोदन करा आवंटन प्रक्रिया शुरू करे। घटतौली करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, एडीएम वित्त और राजस्व भगवान शरण, एसडीएम विजय शंकर समेत अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन

अस्पताल में सैंपल कक्ष देखा, टीकाकरण का हाल जाना
अमरोहा। नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। उन्होंने टीकाकरण की प्रगति की पड़ताल की। स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि अभियान चला कर पूरा किया जाए। कोई भी व्यक्ति टीका से वंचित नहीं रह सके। इसके अलावा उन्होंने सैंपल कक्ष में पहुंचे। कितने लोगों के सैंपल लिए गए हैं, रिपोर्ट कहां से मिलती है, कितने दिन में प्राप्त होती है, इसके बारे में विस्तार से पूछताछ की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी में पैराग्राफ पढ़वाया और सुनी कविता
जोया। नोडल अधिकारी मनीष चौहान प्राथमिक स्कूल नारंगपुर द्वितीय में पहुंचे। यहां पर मिड डे मील और बच्चों की पढ़ाई के बारे में जाना। मीनू के अनुसार भोजन बनाया गया था। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को ड्रेस, जूते-मोजे और बैग के लिए रुपये भेजे जा रहे हैं, यह सभी बच्चों को मिलेगा। इसके बाद उन्होंने बच्चों से अंग्रेजी में पैराग्राफ को पढ़वाया इसके अलावा कविता भी सुना। उन्होंने बच्चों को मनोयोग से पढ़ने को कहा। संवाद
एंटी लॉर्वा और चूने का छिड़काव कराएं
जोया। निदेशक उद्योग मनीष चौहान ने नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया। इसके अलावा पीएम आवास योजना के बारे में पूछताछ किया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने के तरीके में जाना। कहा कि पात्र व्यक्तियों का पीएम आवास जरूर बनाया जाए। प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें। जलभराव वाली जगहों पर एंटी लॉर्वा का छिड़काव और चूना को गिराए। इसके अलावा फॉगिंग और सैनिटाइजेशन को वृहद स्तर पर शुरु कराए। संवाद
पंचायत सहायकों की तैनाती जल्द पूरा कराए
डीपीआरओ वाचस्पति झा से पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालयों के प्रगति नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि अभियान चला कर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा करा लिया जाए। इसके अलावा पंचायत भवन भी जल्द तैयार हो जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों की भर्ती के बारे में पूछा एडीपीआरओ से कहा कि जल्द से जल्द तैनाती करा ली जाए किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। क्योंकि ग्राम पंचायतों में योजना के क्रियान्वयन में इनकी उपयोगिता साबित हो सके।

रजबपुर थाने का निरीक्षण किया
इसके बाद चौहान जी ने रजबपुर थाना का भी निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने कंप्यूटर कक्ष में जाकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम से आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी लेकर निर्देश दिया

अमरोहा में निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय में बच्चे से पहाड़े सुनते नोडल अधिकारी मनीष चौहा

अमरोहा में निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय में बच्चे से पहाड़े सुनते नोडल अधिकारी मनीष चौहा- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed