फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dengue confirmed in 12 people

आशंकित 12 लोगों में डेंगू की पुष्टि बुखार के भी 264 मरीज और मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in 12 people
अमरोहा/मंडी धनौरा। जनपद में डेंगू और बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। गांव-गांव बुखार के मरीज हैं। टाइफाइड के अलावा मलेरिया और डायरिया भी पैर पसारे हुए है। सरकारी अस्पतालों मरीजों की भरमार है। मंडी धनौरा क्षेत्र के मलेशिया में आशंकित नौ लोगों को डेंगू की पुुष्टि हुई है। जबकि तीन मरीज अन्य गांवों में मिले हैं। वहीं बुधवार को जनपद में बुखार के 264 मरीज और मिले हैं। इसके अलावा ग्यारह लोगों टाइफाइड और 32 लोगों डायरिया से ग्रस्त मिले हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी मरीजों की भीड़ रही। अस्पतालों में पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सक कक्ष, इंजेक्शन रूम और दवा काउंटर पर भी मरीजों की भीड़ रही। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 3468 मरीज पहुंचे। इसमें 264 मरीज केवल बुखार के मिले हैं। वहीं 11 मरीज टाइफाइड और 32 लोग डायरिया से पीड़ित मिले हैं। सभी मरीजों को दवा दी गई है।
विज्ञापन

उधर, मंडी धनौरा क्षेत्र के मलेशिया गांव में मंगलवार को 17 लोग आशंकित मिले थे। सभी आशंकितों की एनएस-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसमें नौ लोगों की एलाइजा पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जोया क्षेत्र के गांव रायपुर और नवादा निवासी दो और लोगों डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ढ्योढ़ी वाजिदपुर में कैंप लगाकर दवा बांटी। यहां रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को डेंगू की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों ने डेंगू संक्रमित मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही संबंधित गांवों में लार्वा साइडल और फॉगिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed