{"_id":"6283e2d557f01a49f040191b","slug":"demonstration-in-tehsil-against-the-working-style-of-police-dhanaura-news-mbd4283572186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ तहसील में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
तहसील में कार्यरत अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस की कार्यशैली से खफा वकीलों ने तहसील में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहने की चेतावनी भी दी है। इस मामले में संघर्ष समिति का भी गठन किया गया है।
तहसील में कार्यरत अधिवक्ता जसवीर सिंह के खिलाफ एक सप्ताह पहले थाना बछरायूं में खेत को जाने वाले रास्ते की जुताई को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। इस मामले में पुलिस ने जसवीर सिंह व दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था।
मंगलवार को बार एसोसिएशन के तत्वावधान में वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। बार के महासचिव विवेक सिंह का आरोप था कि थाना पुलिस ने अधिवक्ता को गलत फंसाया है और उनके घर पुलिस रोजाना दबिश दे रही है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिल भटनागर ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं की तो जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की जाएगी। इस मौके पर असरपाल सिंह, अनुज त्रिवेदी, संदीप गुप्ता, अनुराग कुमार, मूलचंद त्यागी, ओमवीर सैनी, आलोक भारती, रोहताश सिंह आदि मौजूद थे।