फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demonstration at the Collectorate demanding the formation of the Eighth Pay Commission

Amroha News: आठवें वेतन आयोग का गठन की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Wed, 16 Jul 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 16 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at the Collectorate demanding the formation of the Eighth Pay Commission
अमरोहा। घोषणा के बाद भी आठवें वेतन आयोग का गठन न किए जाने के विरोध में पेंशनर्स एसोसिएशन व शिक्षक महासंघ ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पेंशनर्स एसोसिएशन जनपद अमरोहा एवं शिक्षक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में कलक्ट्रेट के शहीद पार्क में धरने का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को वित्त विधेयक 2025 को निरस्त करना चाहिए। साथ ही पेंशनर्स को अलग वर्गीकृत करते हुए आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। कहा कि आठवां वेतन आयोग बनाने की घोषणा किए हुए करीब छह माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक भी आयोग का गठन नहीं किया जा सका है। इसके अलावा पेंशनर्स की कम्युनिकेशन कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष करने, पेंशनर्स को 65 ,70, और 75 वर्ष की आयु पर क्रमशः 5,10, और 15 फीसदी पेंशन वृद्धि की मांग भी रखी गई। इसके अलावा कोरोना काल की 18 माह की अवधि का महंगाई भत्ता/राहत का एरियर भुगतान कराए जाने की मांग भी रखी गई। साथ ही परिषदीय स्कूलों के विलय का विरोध करते हुए इस प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने की मांग भी रखी गई। मांगों से संबंधित प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप को सौंपा। इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह पेसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह चिकारा, मंत्री राजेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, अमीपाल सिंह, सोमदत्त सिंह सहित प्राथमिक शिक्षक संघ अमरोहा के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह एवं जिला मंत्री मुकेश चौधरी तथा ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी रामवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed