फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demonstration against Prathama Bank Manager, road jammed

प्रथमा बैंक प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन, किया रोड जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against Prathama Bank Manager, road jammed
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने यूपी प्रथमा ग्रामीण बैंक के प्रबंधक व स्टाफ पर दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए चांदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाओं का आरोप था कि बैंक प्रबंधक व कर्मचारी उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को शांत किया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन

ग्राम नीलीखेड़ी की महिलाएं स्वयं सहायता समूह का संचालन करती हैं। शुक्रवार को वे समूह के काम से प्रथमा बैंक की स्थानीय शाखा में आई थी। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। बैंक कर्मचारियों के व्यवहार से आजिज आकर समूह की महिलाओं ने बैंक के बाहर चांदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप था कि बैंक प्रबंधक व अन्य कर्मचारी उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। उनका रवैया तानाशाही वाला है। पुलिस ने समझा कर उनको रोड से हटाया और प्रबंधक से उनकी वार्ता कराई। लगभग एक घंटे तक वहां जाम लगा रहा। बाद में बैंक कर्मचारियों ने समूह की महिलाओं की समस्याओं का समाधान किया। इस मौके पर राजेंद्री, राजवती, शोभा, शशी, विनेश आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed