{"_id":"6850804ad002ed0341054a68","slug":"demand-to-remove-beer-shop-demonstration-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-141930-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बीयर की दुकान हटाने की मांग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बीयर की दुकान हटाने की मांग, प्रदर्शन
Tue, 17 Jun 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर (अमरोहा)।
रामपुर भूड़ गांव में ग्रामीणों ने बीयर की दुकान को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के बीच में स्थित बीयर की दुकान पर अवैध रूप से देसी शराब भी बेची जाती है।
सोमवार सुबह को गांव रामपुर भूड़ में महिलाएं व पुरुष सैकड़ों की तादाद में इकट्ठा हुए। गांव में बीयर की दुकान को हटवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांव में जब से बीयर की दुकान खुली है। तब से गांव के वह युवक भी नशा करने लगे जो नशे से बहुत दूर रहते थे, बीयर की दुकान पर देसी शराब भी बेची जा रही है।
युवक शराब पीकर घर पहुंचने के बाद महिलाओं एवं बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते हैं। जिससे घर में रोज क्लेश बनी रहती है। ग्रामीण ने कहा कि देसी शराब का सेवन करने के कारण गांव के युवा लगातार नशेड़ी बन रहे हैं।
विज्ञापन
दुकान को हटवाने की मांग की। हंगामें की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द बीयर की दुकान को यहां से नहीं हटाया गया तो वह उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में लक्ष्मी, राकेश, संतराम, टिंकू, लज्जा, प्रियंका, मीना, अंजू देवी, सोनी, तारावती, जगवती, संतोष, निशांत, रोशनी, किशन वती, सोनी, सुखिया रहे।