फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand to file murder case against Karnal SDM

लाठीचार्ज के दोषी करनाल एसडीएम पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Demand to file murder case against Karnal SDM
रहरा के गंगेश्वरी ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन की बैठक में बोलते तहसील अध्यक्ष। - फोटो : HASANPUR
रहरा। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत का आयोजन गंगेश्वरी ब्लॉक परिसर में किया गया। जिसमें तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के दोषी एसडीएम पर कार्रवाई की जाए और किसान परिवार को आर्थिक मुआवजा एवं एक सदस्य को नौकरी दी जाए। तीनों कृषि कानूनों को रद्द किया जाए।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित पंचायत में किसानों ने कहा कि ग्राम पंचायतों में मानक के अनुसार अनुसार विकास कार्य नहीं कराए जा रहे। इनकी जांच कराई जाए। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। गंगेश्वरी ब्लॉक के समस्त बिजली घरों की पावर क्षमता बढ़ाई जाए। छुट्टा पशुओं द्वारा किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा तीनों काले कानूनों की वापसी की जाए। क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया जाए। जर्जर प्राथमिक विद्यालय को शीघ्र ठीक कराया जाए। यहां ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी, हरपाल सिंह, सुरेंद्र शर्मा, भगवान दास, सुरेंद्र गिरी, सुरेंद्र सिंह, शीशपाल त्यागी, महावीर सिंह, करन सिंह, परविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed