फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   demand of old pension

पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर भड़कें शिक्षक, जोरदार प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
demand of old pension
अमरोहा। प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन की बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि मेडिकल की सुविधा दी जाए। मृतक आश्रितों को योग्यता के अनुसार नौकरी प्रदान करें। सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र एसडीएम विजय शंकर को दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुशील नागर की अगुवाई में शिक्षक कलक्ट्रेट पार्क में जमा हुए। शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। कहा कि शिक्षामित्र और अनुदेशकों को शिक्षक पद पर समायोजित की जाए क्योंकि यह लोग शिक्षण का काम कर रहे हैं। पूरी तरह प्रशिक्षित हो चुके हैं। इसके अलावा अंतरजनपदीय स्थानांतरण शुरू कराएं साथ ही पदोन्नति प्रक्रिया को बहाल करें। दूसरे जिले से स्थानांतरित शिक्षकों को चयन वेतनमान के बावजूद भी वेतन विसंगति है। इसके चलते आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2008 के बाद पदोन्नत प्रधानाध्यापक के वेतनमान का शासनादेश जारी किया जाए। इस दौरान रुपेंद्र कुमार, योगेश कुमार, अशफाक हुसैन, वरन सिंह, विकास चौहान, सत्यापाल सिंह, अंशु गुप्त, सुभाष सिंह, कमल शर्मा, उज्जवल वर्मा, महेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार, अशोक कुमार, शाहनवाज सैफी, विवेक यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed