{"_id":"685080eb3e8a44be700f0740","slug":"demand-for-uninterrupted-power-supply-and-replacement-of-burnt-out-transformers-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-141924-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कटौती रहित बिजली और फुंके ट्रांसफार्मरों को बदलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कटौती रहित बिजली और फुंके ट्रांसफार्मरों को बदलवाने की मांग
Tue, 17 Jun 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा/गजरौला (अमरोहा)।
डींगरा बिजलीघर की क्षमता वृद्धि समेत बिजली संबंधी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन असली का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को गजरौला में मुख्य अभियंता से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चीफ इंजीनियर से ग्रामीण क्षेत्र में शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति कराने व ग्रामीण क्षेत्र में फुंके पड़े ट्रांसफार्मरों को बदलने की मांग की।
भाकियू असली के मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य अभियंता से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में की जा रही अघोषित बिजली कटौती पर नाराजगी जताई और शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति कराने की मांग की। उन्होंने डींगरा बिजलीघर की क्षमता वृद्धि कराने की मांग की। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि 18 जून तक डींगरा बिजलीघर पर पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया तो 19 जून को पीपली तगा बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
अवर अभियंता पर किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया गया। मुख्य अभियंता ने किसान नेताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नरेश कुमार, राजेंद्र यादव, काविंद्र सिंह, मनीष यादव, सचिन कौशिक मौजूद रहे।