फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   demand for construction of pedesstrian bridge from railway minister

रेलमंत्री से पैदल यात्री पुल बनवाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
demand for construction of pedesstrian bridge from railway minister
मंत्री ने डीआरएम से कहा-जांच कर बताएं यहां पुल बन सकता है या नहीं
विज्ञापन

गजरौला पहुंचे रेलमंत्री से भाजपा कार्यकर्ताओं और दैनिक रेलयात्री सुरक्षा परिषद ने की पैदल यात्री पुल बनाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला (अमरोहा)। रेलमंत्री के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं और दैनिक रेलयात्री सुरक्षा परिषद ने दस हजार की आबादी के लिए स्टेशन पर पैदल यात्री पुल बनाए जाने, ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी। रेलमंत्री ने डीआरएम को निर्देश दिए कि वह जांच कर रिपोर्ट सौंपें कि यहां पर पुल बन सकता है या नहीं। डीआरएम ने मंडलीयअभियंता (इंजीनियरिंग) को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार सुबह 8.48 बजे स्पेशल ट्रेन से गजरौला रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके आने की जानकारी मिलने पर पहले से भाजपा कार्यकर्ता और दैनिक रेल यात्री सुरक्षा परिषद के पदाधिकारी सुबह आठ बजे ही स्टेशन पर पहुंच गए थे। रेलमंत्री के स्पेशल कोच से प्लेटफार्म एक पर उतरते ही उनको बुके भेंट कर स्वागत किया गया। भाजपा जिंदाबाद, जय श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान रेलमंत्री को ज्ञापन सौंप कर भाजपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने मांग रखी कि गजरौला की दस हजार आबादी के भानपुर, शांति नगर, सैफी नगर के दो मोहल्ले लाइन से दूसरी तरफ हैं। जिनको स्टेशन, बुधबाजार और नगर में आने जाने के लिए पैदल यात्री पुल बनाया जाए। इसके बिना लोग जान जोखिम में डाल कर रेलवे लाइन पार करने को मजबूर हैं। रेल मंत्री ने पूछा कि कहां पर बनाया जाए पैदल यात्री पुल। जिस पर सभासद तेजपाल सिंह ने इशारा कर बताया कि यहां पर पुल बनने से दस हजार की आबादी का मार्ग सुगम हो जाएगा। जिस पर रेलमंत्री ने डीआरएम अजय नंदन को निर्देश दिए कि जांच कर रिपोर्ट सौंपें कि जनता की मांग पर यहां पैदलयात्री पुल बनाया जा सकता है या नहीं। जिस पर डीआरएम ने मंडलीय अभियंता (इंजीनियरिंग) को इस संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

इसके अलावा रेलमंत्री के सामने ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा उठाया। कहा सुबह सवा नौबजे के बाद शाम छह बजे तक किसी ट्रेन का ठहराव नहीं है। जिसके कारण लोगों को दिल्ली आने जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गजरौला से नजीबाबाद के बीच चल रही पैसेंजर गाड़ी को हरिद्वार तक चलाने की मांग की। रेलमंत्री 12 मिनट तक स्टेशन पर रहे। मांगों को गौर से सुनने के बाद सकारात्मक आश्वासन दिया। जिससे भाजपा कार्यकर्ता और सुरक्षा परिषद के पदाधिकारी गदगद हैं। इस मौके पर सभासद तेजपाल सिंह, नवीन गर्ग, दयानंद शर्मा, अजय शर्मा, मन मोहन सिंह, रामरतन सिंह जाटव, उत्तम सिंह प्रजापति, चंद्रपाल सिंह पाल, दिनेश अग्रवाल, प्रीतम सिंह चौहान, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत में ही लगे रहोगे या कोई काम की बात भी करोगे
गजरौला। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को स्पेशल ट्रेन के कोच से उतरते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। रेलमंत्री गजरौला रेलवे स्टेशन पर 12 मिनट रहे। उन्होंने दैनिक रेल यात्री सुरक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं से इस आत्मीयता के साथ बात की जैसे उनका सभी से काफी पुराना परिचय हो। कंधे पर हाथ रख कर बोले कि आप स्वागत में ही लगे रहोगे कोई काम की बात भी करोगे। इसके बाद सभी से अपनापन दिखाते हुए कहा कि यहां पर काम की बात तो कर लीं, लेकिन किसी ने चाय तो पिलाई नहीं। रेलमंत्री के इस व्यवहार के बाद लोगों ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा अच्छे व्यवहार का कोई मंत्री नहीं देखा। वह 12 मिनट में ही लोगों को अपना मुरीद कर गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed