फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand for construction of a new bridge on Azampur-Jhundpura road

Amroha News: आजमपुर-झुंडपुरा मार्ग पर नया पुल बनवाने की मांग

Wed, 28 May 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 28 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Demand for construction of a new bridge on Azampur-Jhundpura road
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के गांव आजमपुर से झुंडपुरा व इब्राहीमपुर जाने वाले मार्ग पर बने पुल के जर्जर होने पर ग्रामीणों ने नया पुल बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम चंद्रकांता को सौंपा।
आजमपुर से झुंडपुरा व इब्राहीमपुर होेते हुए एक मार्ग चांदरा फार्म को जाता है। रास्ते में बाहे नदी पर पुल बना है, जो अब काफी जर्जर हो चुका है। मंगलवार को गांव खाबड़ी, आजमपुर के ग्रामीणों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि मार्ग पर बना पुल काफी जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर पुल के मलबे की वजह से आवागमन भी बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने राज्यपाल से नया पुल बनवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो गया है। इससे पहले नए पुल का निर्माण हो जाएं अन्यथा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed