{"_id":"6903d2b52c01cd3c14030435","slug":"deled-third-semester-examination-held-at-three-centers-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-150623-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड : तीन केंद्रों पर हुई तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड : तीन केंद्रों पर हुई तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा
Fri, 31 Oct 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार को डीएलएड के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गईं। तीन केंद्रों पर हुई परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहले दिन दोनों पालियों में 87 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा का आयोजन तीन नवंबर तक होगा।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा डीएलएड यानी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन की सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पहले सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई। पहले सेमेस्टर के लिए कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वहीं, बृहस्पतिवार को तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा की शुरुआत हो गई। तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं जिसमें राजकीय इंटर कॉलेल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व जेएसएच इंटर कॉलेज शामिल हैं।
तीसरे सेमेस्टर के तहत पहले दिन दो पालियों में परीक्षाओं का आयोजन किया गया। पहली पाली में शैक्षिक मूल्यांकन, क्रियात्मक बोध एवं नवाचार व दूसरी पाली में समावेशी शिक्षा का पेपर हुआ। परीक्षा प्रभारी डायट के प्रवक्ता रामा शंकर ने बताया कि पहली पाली में 1110 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1066 व दूसरी पाली में 1097 के सापेक्ष 1054 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि दोनों पालियों में 87 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डायट की प्राचार्या शाहीन ने बताया कि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है।