फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Deepshikha brought glory to the district by passing PCS exam

Amroha News: दीपशिखा ने पीसीएस की परीक्षा पास कर जनपद का नाम रोशन किया

Thu, 25 Jan 2024 04:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 25 Jan 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Deepshikha brought glory to the district by passing PCS exam
मंडी धनौरा (अमरोहा)। नगर के ठेकेदार की बेटी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्हें पुलिस उपाधीक्षक पद के लिए 40वीं रैंक हासिल की है। बेटी की सफलता पर परिजन बेहद खुश हैं। उन्होंने मिठाई खिलाकर बेटी को बधाई दी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सुभाष नगर में रहने वाले मुनेश कुमार पेशे से ठेकेदार हैं। उनकी बेटी दीपशिखा ने इंटरमीडिएट तक की परीक्षा नगर के राष्ट्रीय इंटर काॅलेज व स्नातक गजरौला के रमाबाई डिग्री कॉलेज से किया है। शुरू से ही प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना संजोए दीपशिखा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। दीपशिखा ने दो बार पहले भी पीसीएस का एग्जाम दिया, लेकिन क्वालीफाई नहीं कर पाई। तीसरे प्रयास में उसने पीसीएस एग्जाम पास कर लिया। दीपशिखा ने बताया कि उन्होंने रोजाना आठ से 10 घंटे तक पढ़ाई की। वह अपनी सफलता के लिए माता-पिता का श्रेय देती है। एग्जाम देने तक दीपशिखा सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रही। उसका कहना है कि सफलता पाने के लिए एकाग्रता व स्वयं पर विश्वास होना बेहद जरूरी है। दीपशिखा के दो चाचा दिल्ली पुलिस में हैं। अब वह भी पुलिस की वर्दी पहनेंगी।
विज्ञापन

साक्षात्कार मेंं अमरोहा के बारे में मालूम किया गया
साक्षात्कार के दौरान दीपशिखा से अमरोहा की विशेषता के बारे में पूछा गया। मालूम किया गया कि अमरोहा किस चीज के लिए अमरोहा प्रसिद्ध है। दीपशिखा ने कहा कि उसके जनपद की पहचान देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ढोलक के लिए होती है। एक जिला एक उत्पाद में ढोलक शामिल है। दीपशिखा ने तिगरी मेले का भी जिक्र किया। उत्तर प्रदेश के तीन हिस्सों में विभाजन किए जाने के बारे में दीपशिखा की राय जानी गई। दीपशिखा का कहना था कि जरूरी नहीं है कि किसी भी राज्य का विभाजन करने पर ही उसका विकास हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed