फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   deen dayal upadhyay

दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को कर रहे साकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
deen dayal upadhyay
गजरौला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते भाजपाई। - फोटो : GAJRAULA
अमरोहा। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय को शुक्रवार को याद किया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि उनका जीवन सादगी से भरा रहा। उनके सपने को पीएम नरेंद्र मोदी साकार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जोया रोड स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय चिंतक और कुशल संगठनकर्ता थे। वह जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। सनातन विचारधारा को युग के अनुकूल प्रस्तुत किया। एकात्म मानववाद को मजबूत बनाने के लिए तत्पर रहे। समावेशित विचारधारा के समर्थक रहे। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन सादगी मय रहा। वह समाज के सभी तबकों को लाभांवित कराना चाहते थे। उन्होंने विचारधारा को बढ़ावा दिया। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार उनके सपने को साकार करने में जुटी है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ समाज के आखिरी व्यक्ति को लाभांवित कराने के लिए काम कर रहे हैं। इस दौरान डॉ. राजीव शर्मा, राकेश वर्मा, पूरन सिंह सैनी, चंद्रभान भाटी, प्रेम सिंह सैनी, सुखवंत सिंह किट्टी, धीरज गुप्त, अनुज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed