फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Deadly attack on the district president of Yuvajan Sabha

Amroha News: सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, सिर फोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on the district president of Yuvajan Sabha
हसनपुर। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष फैसल अल्वी पर उनके ही मोबाइल शोरूम में घुसकर मोबाइल की क्वालिटी अच्छी नहीं होने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से वार कर सिर फोड़ दिया। शोरूम में तोड़फोड़ भी की गई। घायल को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला निवासी फैसल अल्वी समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हैं। उनका हसनपुर में बाईपास रोड पर मोबाइल का शोरूम है। बताते हैं कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया खादर निवासी एक युवक करीब दस दिन पूर्व मोबाइल खरीदकर ले गया था। युवक अपने साथियों के साथ रविवार की दोपहर बाद मोबाइल शोरूम पर पहुंचा और खरीदे हुए मोबाइल की क्वालिटी ठीक नहीं होने की बात की। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ देर बार युवक दस-बारह लोगों के साथ लेकर मोबाइल शोरूम पर पहुंचा और धारदार हथियार से फैसल अल्वी पर हमला कर दिया। तोड़फोड़ भी की। 12 हजार रुपये व तीन मोबाइल लेकर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से हायर सेंटर रेफर किया गया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed