फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   deadbody of building constructor found on rail track

संदिग्ध परिस्थितियों में राजमिस्त्री की मौत, ट्रैक पर पड़ा मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
deadbody of building constructor found on  rail track
अमरोहा। संदिग्ध परिस्थितियों में राजमिस्त्री की मौत हो गई। उनका शव मंगलवार की देर रात रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घरेलू कलह में आत्महत्या करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के डाईडेरा गांव के पास रेलवे लाइन की है। क्षेत्र के गांव मुनीमपुर वैसपुर गांव में राम अवतार (35) पुत्र राम गुलाब का परिवार रहता है। राम अवतार राजमिस्त्री का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करते थे। मंगलवार की रात राम अवतार घर से बिना बताए निकल गए थे। इसके बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव हाइडेरा गांव के पास रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। थोड़ी ही देर में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसओ हमबीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। रोते-बिलखते परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ हमबीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू कलह में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed