फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of youth found landing in Ramganga nutrient canal

रामगंगा पोषक नहर में उतराता मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found landing in Ramganga nutrient canal
रामगंगा पोषक नहर में युवक का शव उतराता मिला। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के सिकरिया गांव के पल के पास की है। क्षेत्र में रामगंगा पोषक नहर निकल रही है। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे सिकरिया गांव के पुल के पास अज्ञात शव उतराता मिलने से सनसनी फैली गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक शव बिजनौर की तरफ से बहता हुआ आया है। जनपद बिजनौर के सभी थानों में जानकारी दी गई है। प्रथम दृष्टया मृतक मुस्लिम है। शव पूरी तरह गल चुका है। जानकारी मिली है कि पांच दिन पहले बिजनोर के शेरकोट थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति ने नहर में नहाने के लिए छलांग लगाई थी। जिसके बाद उसका सुराग नहीं लगा। फिलहाल शेरकोट थाना पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है। मरने वाले की उम्र करीब 40 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed