{"_id":"66f6d6546a404873110c1f14","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-behind-house-fears-of-murder-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-126424-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर के पीछे फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर के पीछे फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)।
देहात क्षेत्र के जलीलपुर बक्काल गांव निवासी देवराज (24) का शव बृहस्पतिवार को घर के पीछे फंदे पर लटका मिला। वह बुधवार सुबह से लापता था। पैर जमीन पर टिके नजर आने का हवाला देते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस अभी आत्महत्या मान रही है।
देवराज देहात क्षेत्र के जलीलपुर बक्काल गांव निवासी किसान महिपाल सिंह का बेटा था। चार भाइयों में सबसे छोटा देवराज बीएससी और पॉलिटेक्निक की पढ़ाई के बाद सेना में भर्ती के लिए कोचिंग कर रहा था। पिछले दिनों देवराज ने पुलिस और सीआरपीएफ भर्ती की परीक्षा दी थी। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह देवराज घर से लापता हो गया था। शाम तक घर नहीं लौटा तो तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। उसका फोन भी रिसीव नहीं हो रहा था।
बृहस्पतिवार दोपहर परिजन घर के पीछे निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक के पास पहुंचे तो वहां ऑपरेटर के लिए बने कमरे में देवराज का शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। उसके पैर जमीन पर टिके थे। इसके चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। थोड़ी देर में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में लिया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।