फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of villager found hanging

Amroha News: दामाद की आत्महत्या में फंसे ग्रामीण का शव जंगल में फंदे पर लटका मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Dead body of villager found hanging
गजरौला। दामाद को आत्महत्या के लिए उकसाने में फंसे छत्रपाल जाटव (42) का शव गांव से 200 मीटर दूर जंगल में पेड़ पर लटका मिला। जंगल में गए ग्रामीणाें ने शव देख पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर फैलते ही लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव बिजौरा का है। यहां निवासी छत्रपाल जाटव पुत्र सुमेरी जाटव मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि सोमवार की सुबह सात बजे उनका शव गांव से बाहर 200 मीटर दूर जंगल में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस टीम मौके पर बुलाई गई। इस दौरान जानकारी करने पर पता चला कि एक महीने पूर्व छत्रपाल के दामाद विपिन निवासी आलम नगर बछरायूं ने घर में फंदे पर लटक कर जान दी। जिसमें छत्रपाल और उनकी पत्नी सहित छह लोगों के खिलाफ दामाद को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया था। जिसके चलते वह तनाव में चल रहे थे। इसी कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। सीओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन




जमानत याचिका खारिज होने से परेशान रहते थे छत्रपाल
गजरौला। गांव से 200 मीटर दूर फंदे पर लटके पाए गए छत्रपाल और परिवार के खिलाफ दामाद को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया तो वह बेहद परेशान रहते थे। सीओ ने बताया कि उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए जमानत याचिका दायर की। जिसे न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया। जिससे उनको गिरफ्तारी का डर सता रहा था। उधर घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के भाई टेकचंद का कहना था कि रविवार को छत्रपाल के घर पुलिस आई थी। पुलिस ने छत्रपाल के परिजनों से उनको हाजिर कराने के लिए कहा था। टेकचंद ने यह जिक्र अपने भाई छत्रपाल से किया। इसके बाद क्या हो गया, उनको नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed