{"_id":"6546a993cf780a24a305cfad","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-accused-of-murder-uproar-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-8135-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप, हंगामा
Sun, 05 Nov 2023 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर। विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव आशकपुर निवासी 22 वर्षीय हरप्यारी की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व थानाक्षेत्र के गांव हयातपुर निवासी गोविंद के साथ हुई थी। आरोप है कि शुरू से ही छोटी-छोटी बातों के लिए हरप्यारी को परेशान किया जाने लगा। उसका उत्पीड़न किया जाता था। कई बार मारपीट भी की गई।
शुक्रवार की रात को हरप्यारी का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने ही मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता पर अभी कोई संतान भी नहीं थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।