फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Danishmandan: Neither broken roads nor drainage solutions

दानिशमंदान : न टूटी सड़कें न ही जल निकासी का निदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Danishmandan: Neither broken roads nor drainage solutions
अमरोहा। नगर पालिका के मोहल्ला दानिशमंदान में पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने से लोग परेशान हैं। मोहल्ले की मुख्य सड़कें टूटी पड़ी हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां के लोगों का कहना है कि नियमित सफाई कर्मी सफाई के लिए नहीं आते। कई दिनों तक गंदगी पसरी रहती है।
विज्ञापन

मोहल्ले में गंदगी से नाली अटी हुई हैं और प्रकाश व्यवस्था भी बदहाल है। लोगों ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी बरसात के दिनों में होती है। सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कई बार पालिका प्रशासन से सफाई कराने व लाइटें लगवाने के लिए कहा गया है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। मोहल्ले में समस्याओं की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। बरसात के दिनों में सड़कों से लेकर घरों तक पानी भर जाता है। नालियों की सफाई नहीं होती।
लोगों ने कहा कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए। बरसात के दिनों में मोहल्ले में पानी भर जाता है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले की मुख्य सड़क काफी से टूटी पड़ी है। जगह-जगह गड्ढे बने हैं। जबकि कई बार शिकायत की जा चुकी है। लोगों का कहना है कि नियमित रूप से मोहल्ले में सफाई नहीं होती। जिससे नालियों में गंदगी पसरी रहती है। नियमित सफाई न होने से नाली गंदगी से अटी पड़ी हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है।
मोहल्ले में काफी दिनों से खंभों पर लगीं लाइट खराब है। लाइट को जल्द सही कराने की मांग की है, जिससे सड़क पर अंधेरा पसरा रहता है। आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका में दर्ज करा चुके हैं। लेकिन अभी तक लाइट ठीक नहीं कराईं गईं। लोगों ने बताया कि यहां पर सबसे बड़ी समस्या सफाई व जल निकासी की है। मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर लगे खंभों पर लगी लाइट खरा खराब पड़ी हैं। जिससे अंधेरे में निकलने में परेशानी होती है। लोगों ने पालिका प्रशासन से सभी समस्याओं का समय से निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed