फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dabangs ruined 50 bighas of sugarcane crop

दबंगों ने गन्ने की 50 बीघा फसल की बर्बाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dabangs ruined 50 bighas of sugarcane crop
तहसील धनौरा क्षेत्र के गांव शेरपुर मुस्तकम के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर खेतों में खड़ी गन्ने की फसल नष्ट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट शेरपुर मुस्तकम के ग्रामीणों ने डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि वह सभी पुश्तैनी काश्तकार हैं। उनके खेत रायावानादल्लीपुर में हैं। जहां पर दबंग लोग बदमाशी के जोर पर उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर सुबह पांच बजे दबंग अपने 15-20 अज्ञात साथियों के साथ खेतों पर पहुंचे। ट्रैक्टर चलाकर उनकी खड़ी गन्ने की फसल को नष्ट कर डाला। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की। आरोपियों ने उनकी 35 बीघा खड़ी गन्ने की फसल नष्ट कर दी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीएम ने जांच उपरांत कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शिकायत करने वालो में मुख्य रूप से ब्रजेश, गौरव आदि शामिल रहे। वहीं दबंगों पर बटाईदार अनुसूचित जाति की महिला को बंधक बनाकर उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला परिजनों के साथ डीएम से मिली और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि आरोपियों ने उनकी 15 बीघा फसल को जोत कर नष्ट कर दिया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। डीएम ने जांच उपरांत कार्यवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed