{"_id":"623e0c8cc2acfc1ba6701e94","slug":"cyber-thugs-cloned-farmer-s-thumb-and-blew-rs-3-60-lakh-from-account-jpnagar-news-mbd4226254171","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने किसान के अंगूठे का क्लोन बनाकर खाते से उड़ाए 3.60 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने किसान के अंगूठे का क्लोन बनाकर खाते से उड़ाए 3.60 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठगो ने किसान के अंगूठे का क्लोन बना कर खाते से 3.60 लाख रुपये उड़ा लिए। रुपये जन सेवा केंद्र के माध्यम से निकाले गए। खाते का स्टेटमेंट निकलने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर कोतवाली के मोहल्ला पीरगढ़ में भगवानदास का परिवार रहता है। भगवानदास का खाता कुंदननगर स्थित सिंडिकेट बैंक की शाखा में है। उन्होंने बताया कि उनके खाते में तीन लाख 97 हजार 131 रुपये थे। 24 मार्च को वह बैंक से रुपये निकालने पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने अपने खाता का स्टेटमेंट निकलवाया। जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। उनके खाते में केवल 28 हजार 356 रुपये शेष थे। उन्होंने मामले की शिकायत शाखा प्रबंधक से की। बैंक अधिकारियों ने मामले की पड़ताल की तो खाते से रुपये निकासी की पूरी जानकारी सामने आ गई। शाखा प्रबंधक ने बताया कि किसी जनसेवा केंद्र पर उनका अंगूठा लगाकर साल 14 अगस्त 2021 से आठ अक्तूबर तक विभिन्न तारीखों में 3.60 लाख रुपये निकाले गए हैं, जबकि भगवानदास का कहना है कि उन्होंने जनसेवा केंद्र पर आधार कार्ड और अंगूठा लगाकर कभी रुपये नहीं निकाले हैं। लिहाजा शुक्रवार को पीड़ित ने एसपी दफ्तर में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खाते पर सक्रिय नहीं था नंबर, नहीं मिला संदेश
अमरोहा। पीड़ित किसान भगवानदास के बैंक खाते पर मोबाइल नंबर सक्रिय नहीं थे। जिस कारण उन्हें खाते से धनराशि निकासी की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अगर किसान चौबीस मार्च को बैंक से रुपये निकालने नहीं पहुंचा तो शायद उसकी मेहनत की कमाई को किसी ने लूट लिया है, इसकी जानकारी नहीं होती। संवाद