फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cyber crime

एटीएम से रुपये निकालने पहुंचा युवक, खाते से चार हजार रुपये उड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
गजरौला (अमरोहा)। लॉकडाउन में घर लौट रहे युवक किराए-खर्च के लिए एक हजार रुपये निकालने एटीएम पर पहुंचा लेकिन रुपये नहीं निकले। कुछ ही देर में उसके मोबाइल पर खाते से चार हजार रुपये कटने का मैसेज आ गया। यह देख उसके होश उड़ गए। वह दौड़कर एटीएम पहुंचा लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद चौपला पुलिस चौकी पर जाकर इसकी जानकारी दी और बगैर तहरीर दिए घर लौट गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे चौपला पुलिस चौकी पर एक युवती के संग आए अरविंद कुमार नाम के युवक ने वहां मौजूद एक होमगार्ड को बताया कि वह ढबारसी के निकट एक गांव में रहता है और गाजियाबाद में रहकर काम करता है। लॉकडाउन में अपने घर जा रहा है। उसने बताया कि किराए-खर्च के लिए रुपये कम पड़ने पर उसने चौपला पर हसनपुर रोड स्थित एक निजी बैंक के एटीएम में पहुंचकर एक हजार रुपये निकालने चाहे। उस वक्त वहां एक अन्य युवक भी था। अरविंद कुमार ने बताया कि एटीएम से रुपये नहीं निकलने पर वह बाहर आ गया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से चार हजार रुपये कटने का मैसेज आ गया। यह देख उसके होश उड़ गए। वह दोबारा से एटीएम में पहुंचा लेकिन वहां कोई नहीं था। इसके बाद युवक निराश होकर वहां से लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed