फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Current running on the roadside, department careless

Amroha News: सड़क किनारे दौड़ रहा करंट, विभाग बेपरवाह

Wed, 06 Aug 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 06 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Current running on the roadside, department careless
ढबारसी में खुले में रखा ट्रांसफाॅर्मर। संवाद - फोटो : संवाद
अमरोहा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में बड़ी संख्या में सड़क किनारे रखे ट्रांसफॉर्मरों में खतरे का करंट फैला है। यह ट्रांसफार्मर लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हैं। बरसात के मौसम में खतरा और बढ़ जाता है। इतना ही नहीं लोग सारा दिन सड़क किनारे रखे इन ट्रांसफार्मरों के पास खुले नंगे तारों के पास से होकर निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इन ट्रांसफार्मर में आए दिन स्पार्किंग होना आम बात है। न तो इन ट्रांसफार्मर के आसपास जाली है और न ही टीपीओ स्विच लगी है। ऐसे में इसके निकट से निकलने वाले लोगों को करंट की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कुछ स्थानों पर ही ट्रांसफार्मर मानक के अनुरूप रखे गए हैं। ये आलम तब है कि जब शासन स्तर से सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर को चारो ओर से लोहे की बैरिकेडिंग से कवर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद भी शहर से देहात तक कई ट्रांसफॉर्मर जमीन पर व खुले में सड़क किनारे रखे हुए हैं। इनसे लोगों को हादसे का डर है। ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइन के दुरुस्त होने का दावा करते हैं। इतना ही नहीं घनी आबादी वाले गांवों में तो जर्जर विद्युत तारों का हाल और भी ज्यादा खराब है। कई स्थानों पर तो तार जमीन से कुछ ही ऊंचाई पर लटक रहे हैं। ट्रांसफार्मरों में अर्थिंग नहीं होने से करेंट का खतरा बना रहता है। अमरोहा शहर में जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के सामने ट्रांसफार्मर बिना बैरिकेडिंग के सड़क किनारे रखा है। जबकि अमरोहा नगर पालिका के बाहर सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर का भी यही हाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी धनौरा: घास मंडी व कलाली चुंगी के निकट सड़क पर रखे ट्रांसफार्मर से खतरा
नगर में बाईपास मार्ग पर घास मंडी व कलाली चुंगी के निकट सड़क पर रखे बिजली के ट्रांसफार्मर लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। बरसात के सीजन में यह खतरा और भी बढ़ जाता है। कभी भी दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। उपखंड अधिकारी राजन कुमार का कहना है कि सड़क किनारे रखे गए ट्रांसफार्मर्स की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने इन ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने की मांग की है।

हसनपुर: सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मरों से हादसे का डर
नगर में सड़क किनारे रखे बिजली के ट्रांसफार्मर लोगों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। बारिश के मौसम में यह खतरा और भी बढ़ जाता है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह समस्या नगर के कई प्रमुख स्थानों पर देखने को मिलती है, जहां ट्रांसफार्मर खुले में और बिना किसी सुरक्षा घेरे के रखे हुए हैं। आंबेडकर चौक के पास, एसडीओ कार्यालय के नजदीक एक ट्रांसफार्मर सड़क के बिल्कुल किनारे एक चबूतरे पर रखा है। यहां आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं, जिससे आसपास के लोगों में डर बना रहता है। इसी तरह, सरकारी अस्पताल के बाहर और कनाडा रोड पर भी ट्रांसफार्मर सड़क के किनारे रखे हैं, जो मरीजों और राहगीरों के लिए खतरा पैदा करते हैं। रहरा अड्डा पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास भी ऐसी ही स्थिति है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित जगह पर स्थापित करने के लिए कई बार प्रशासन से गुहार लगाई गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। खासकर, बरसात के मौसम में जब इन ट्रांसफार्मरों के चारों ओर पानी भर जाता है, तब करंट फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों को इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देना चाहिए। ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।
गजरौला: ट्रांसफार्मर के पास भरा रहता है पानी
नगर में कई ऐसे स्थानों पर ट्रांसफार्मर रखे हैं, जिनसे हादसे का डर बना रहता है। आंबेडकर नगर मोहल्ले में जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर रखा है, उसके आस पास बारिश में पानी भर जाता है। यही हाल मायापुरी मोहल्ले में रखे ट्रांसफार्मर का है। यहां नाले के ऊपर ट्रांसफार्मर रखा गया है। हालांकि दोनों स्थान पर रखे गए ट्रांसफार्मर फाउंडेशन पर हैं, लेकिन पानी करीब होने के कारण करंट उतर आने का डर बना रहता है। मायापुरी मोहल्ले में नाले में करंट उतर आने पर एक सफाई कर्मचारी झुलस गया था।


- सभी जगह ट्रांसफार्मर बैरिकेडिंग के भीतर रखे हुए हैं। अगर कोई ट्रांसफार्मर गलत जगह रखा है तो उसे चेक करवाया जाएगा। तारों को भी दुरुस्त कराया जाएगा। बरसात के मौसम में लोगों से अपील है कि वह बिजली के खंभे ट्रांसफार्मर से दूर ही रहें। - संजय कुमार शर्मा, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article