{"_id":"5fdd01b58ebc3e3eb10b5ab3","slug":"current-flow-in-se-office-jpnagar-news-mbd373116350","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षण अभियंता कार्यालय में दौड़ा 11 हजार का करंट, सहमे कर्मचारी00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीक्षण अभियंता कार्यालय में दौड़ा 11 हजार का करंट, सहमे कर्मचारी00
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कलेक्ट्रेट बिजली घर में टेक्निकल फॉल्ट से 11 हजार वोल्टेज का करंट दौड़ गया। वॉयरिंग से चिंगारी निकलने लगी। अधीक्षण अभियंता कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट, आवासी कॉलोनी और जोया इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंची। कुछ देर के बाद फॉल्ट पर काबू पाया गया। अधीक्षण अभियंता कार्यालय के प्रिंटर जल गए हैं। वहीं अफसरों ने रिकार्ड जलने से इनकार किया है।
जोया रोड पर कलेक्ट्रेट बिजली घर है। इसके प्रथम तल पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय है। शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। विभागीय इंजीनियर का दावा है कि कलेक्ट्रेट के पास 11 हजार वोल्टेज का तार टूटा है। इसके चलते सब स्टेशन में फॉल्ट आ गया। इस बीच कलेक्ट्रेट बिजलीघर और अधीक्षण अभियंता कार्यालय में वॉयरिंग में चिंगारी निकलने लगी। कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारी सहम गए। तत्काल कार्यालय से निकल कर सीढ़ियों से बिल्डिंग से बाहर निकलें। इस बीच प्रिंटर जल गए। इसके बाद 33 केवी वोल्टेज की लाइन ट्रिप कर गई। इसके चलते कलेक्ट्रेट, विकास भवन, एसपी ऑफिस, कलेक्ट्रेट कॉलोनी, पुष्कर नगर, सुुबोध नगर, बंबू गढ़ और जोया समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई इलाके अंधेरे में डूब गए।