फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cultral

करवा चौथ को लेकर बाजार में लौटी रौनक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
cultral
अमरोहा। करवाचौथ व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में उत्साह दिखने लगा है। खरीदारी अधिक होने से सराफा और कपड़ा बाजार में रौनक लौट आई है। इस बार लेटेस्ट साड़ियों और चूड़ियों से बाजार भरे हुए हैं। बाजार में मिट्टी के करवा के साथ चांदी के करवा खरीदने का चलन बढ़ा है। ज्वैलर्स की दुकानों पर आभूषणों की खरीदारी भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

इस बाद 17 अक्तूबर को करवाचौथ के व्रत रखा जाएगा। करवाचौथ पर महिलाएं मेहंदी रचवाती हैं और मेकअप कराती हैं। सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी। महिलाएं दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार करती हैं। इसको लेकर घरों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। करवाचौथ के पर्व पर बाजार में मिट्टी के बने करवा, पूजन सामग्री की दुकानें भी सजी गई हैं। मिट्टी के करवा 20 से 50 रुपये तक बिक रहे हैं। वहीं चांदी के करवा की कीमत दो हजार से 4 हजार तक है। करवाचौथ के पर्व से पहले सराफा, साड़ी और बिसात खाने का बाजार गुलजार हो गया है। बुधवार को भी महिलाओं की भीड़ देखी गई। इस व्रत में महिलाएं नई साड़ी, गहने का श्रृंगार कर पूजा करती हैं। महिलाएं इस दिन भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, चंद्रमा की पूजा करती हैं। इस रात में छलनी में चांद का दीदार कर अर्घ्य चढ़ाकर व्रत खोलती हैं। करवाचौथ के मद्देनजर बाजारों में खास रौनक नजर आ रही है।
विज्ञापन

फैंसी चूड़ियों से सजा बाजार
अमरोहा। करवाचौथ के लिए चूड़ी बाजार में फैंसी चूड़ियों से दुकानें भरी हुई हैं। धागे की वर्क वाली चूड़ियों को बेहद पसंद किया जा रहा है। कांच की चूड़ियों की स्वरूप भी बदलता जा रहा है। उसी के अनुरूप बाजार में चूड़ियां मौजूद है। ऐसे में महिलाएं साड़ी के रंग से मेल की चूड़ी खरीद रही हैं। जड़ाऊ चूड़ियों को भी खासा पसंद किया जा रहा है। चूड़ियों और कड़े को करवा चौथ के हिसाब से डिजाइन किया गया है। बाजार में बेहतर डिजाइनर चूड़ियों का दाम 200 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पसंद बनी बॉलीवुड डिजाइनर साड़ी
अमरोहा। इस बार करवाचौथ पर बाजार में बॉलीवुड डिजाइनर साड़ी की धूम मची हुई है। जिसका रेट 600 रुपये से 3000 रुपये तक है। मध्यमवर्गीय महिलाओं को यह साड़ियां खासी पसंद आ रही हैं। वहीं ब्लू फाक्स, शिफान सिल्क, गार्डेन सिल्क, बनारसी साड़ियों को भी महिलाएं पसंद कर रही है।

ऑनलाइन की खरीददारी भी बढ़ी
अमरोहा। इस करवाचौथ पर ऑनलाइन खरीदारी का प्रचलन भी तेजी से बढ़ा है। विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग से महिलाएं साड़ियां, चूड़ी, सौंदर्य प्रसाधन की सामान मंगा रहीं हैं। महिलाओं की माने तो त्योहारों पर ऑलनाइन शॉपिंग करने पर ऑफर मिल रहे हैं। इसमें कलर, वैराइटी की भी च्वाइस रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed