फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Crowds of patients throng hospitals after the holiday; patients are queuing for hours.

Amroha News: अवकाश के बाद अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़, घंटों लाइन में लग रहे मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Crowds of patients throng hospitals after the holiday; patients are queuing for hours.
अमरोहा। सोमवार को अवकाश के बाद खुले जिला अस्पताल और सीएचसी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। बारिश के मौसम में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1308 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार, पेट दर्द और लीवर संक्रमण के मरीज अधिक रहे। जनरल वार्ड में 32 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

डॉ. गौरव व डॉ. आवेश के मुताबिक बुखार के तीन, पेट दर्द के दो और सीने में दर्द के दो गंभीर मरीज भर्ती किए गए। 86 आशंकित मरीजों की जांच में चार डेंगू, 15 टाइफाइड और 67 मलेरिया के मरीजों की जांच कराई गई। चार स्वाइन फ्लू आशंकित मरीजों की जांच भी हुई, सभी रिपोर्ट निगेटिव आईं।
विज्ञापन

जोया सीएचसी की ओपीडी 350 रही। यहां 95 मरीजों के सीटी स्कैन, 180 एक्सरे और 70 अल्ट्रासाउंड हुए। अमरोहा व जोया समेत हसनपुर, रहरा, गजरौला और धनौरा सीएचसी में ऑनलाइन पर्चा व्यवस्था शुरू नहीं होने से मरीजों को लाइन में लगना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि मौसमी बीमारियों के साथ अन्य मरीज भी बढ़ रहे हैं। दवाएं पर्याप्त हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed