फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women murdered for dowry in hasanpur

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, हंगामा

Fri, 29 Dec 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो  अमर उजाला /हसनपुर। 
ब्यूरो  अमर उजाला /हसनपुर।  Updated Fri, 29 Dec 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
women murdered for dowry in hasanpur
मृतका का फाइल फोटो। 
दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता की जान ले ली। परिजनों ने हंगामा किया। पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पकड़े गए तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव माझरा-भगवानपुर निवासी रईस अहमद ने अपनी बेटी नाजरीन (22) की शादी करीब आठ माह पहले अमरोहा के मोहल्ला अहमद नगर निवासी सद्दाम हुसैन के साथ की थी। हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था। बारातियों की आव भगत में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन, ससुराल वाले दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन उसको प्रताड़ित करने लगे। आरोप के मुताबिक कई बार समझाने का प्रयास किया मगर एक न सुनी। 27 दिसंबर को ससुराल वालों ने उसको बेरहमी से पीटा और रात आठ बजे उसको मायके ले आए। आरोप है कि बेटी को मार कर ससुराली यहां लाए थे। मामले की भनक लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच ससुरालियों पर मुकदमा लिखा है। इनमें से सास शकीला, जेठ अफजाल, देवर ऊरूज को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया है। पति सद्दाम और नंदन कुमार फरार हैं। उधर जेठ अफजाल ने बताया कि नाजरीन की तबीयत खराब थी और उसका उपचार अमरोहा के ही डॉक्टर से चल रहा था। परिजनों को सूचना दे दी थी। जब हालत ज्यादा बिगडी तो उसको मायके ले गए। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अफजाल और देवर ऊरुज अहमद, सास शकीला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पति सदाम और ननद नाजिल भागे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed