फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   woman murder in amroha city

अमरोहा शहर के बीचों बीच मोहल्ला बेरियान में युवती की गला रेतकर हत्या

Thu, 09 Aug 2018 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला, अमरोहा। Updated Thu, 09 Aug 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
woman murder in amroha city
डेमो - फोटो : डेमो
शहर के बीचों बीच मोहल्ला बेरियान में बुधवार शाम साढ़े चार बजे घर में घुसकर युवक ने जीजा की दूसरी पत्नी की बहन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने आई दूसरी बहन पर हमला कर आरोपी मौके से फरार हो गया। सनसनीखेज वारदात से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

       
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दानिशमनंदान  निवासी रफीक ने मोहल्ला बेरियान अनीस अहमद की बेटी शाबीन से कोर्ट मैरिज कर ली थी। रफीक की यह दूसरी शादी बताई जा रही है। पहली पत्नी के मायके पक्ष के लोग रफीक की दूसरी शादी से नाराज थे। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान के मुताबिक बुधावार की शाम चार बजे मोहल्ला गूजरी सराय निवासी युवक (पहली पत्नी का भाई) ने जीजा के दूसरे ससुराल में धावा बोल दिया। इस दौरान शाबीन (दूसरी पत्नी) मोहल्ला स्थित एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में गई हुई थी। आरोप है कि जीजा की दूसरी शादी से नाराज युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसका दूसरी पत्नी शाबीन की बहन शाहीन (30) ने विरोध किया तो छुरे से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। शाहीन की मौके पर ही मौत हो गई। बीच बचाव करने आई छोटी बहन शबनम पर भी हमला किया, लेकिन किसी तरह वह बच निकली। शहर की बीचोबीच हुई इस वारदात से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं हत्या की सूचना मिलते ही सीअी सिटी जितेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बानियान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाहीन के पिता की तहरीर पर मोहल्ला गूजरी सराय निवासी फाजिल के खिलाफ हत्या रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed