फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teacher hunged in amroha, police doing investing

अमरोहा में फंदे पर लटका मिला शिक्षामित्र का शव

Tue, 30 Oct 2018 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हसनपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, हसनपुर। Updated Tue, 30 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
teacher hunged in amroha, police doing investing
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गांव जयतौली में शिक्षामित्र का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। लेकिन उसमें मृत्यु की वजह नहीं लिखी हुई है। पुलिस हैंडराइटिंग के मिलान के लिए सुसाइट नोट को प्रयोगशाला भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


गांव जयतौली निवासी पैंतीस वर्षीय प्रेम कुमार शिक्षामित्र थे। सहायक अध्यापकों का समायोजन रद्द होने के बाद से वह गांव के ही प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र के पद पर तैनात था। बताते हैं कि उसकी पत्नी बबीता गांव में ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। परिजनों के मुताबिक रोजाना की तरह रविवार रात करीब नौ बजे तक प्रेम ने दोनों बेटे आठ वर्षीय प्रिंस व चार वर्षीय लवी और पत्नी बबीता के साथ घर पर टीवी पर प्रोग्राम देेखा था। उसके बाद वह कमरे में सो गया। सुबह करीब तीन बजे उसकी पत्नी ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे से प्रेम का शव लटका देेेखा तो होश उड़ गए।
विज्ञापन


चीख-पुकार मचते ही परिवार के अन्य लोग व मोहल्ले वाले घर पहुंच गए। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला। लेकिन उसमें मरने की वजह नहीं लिखी हुई है। बताते हैं कि सोमवार सुबह परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed