फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   robbery in battery shop For fourth time in six months in Amroha

अमरोहा: छह महीने में चौथी बार दुकान में लूटपाट, पुलिस के हाथ नहीं लगा बदमाशों का कोई सुराग

Thu, 23 Dec 2021 10:45 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 23 Dec 2021 10:45 AM IST
सार

स्थानीय दुकानों के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। इस दौरान एक होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश ऑटो से भागते हुए दिखाई दिए। पीड़ित कारोबारी ने करीब 70 हजार रुपए की बैटरी लूट की तहरीर दी है। 

विज्ञापन
robbery in battery shop For fourth time in six months in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमरोहा में बेखौफ बदमाशों ने बैटरी की दुकान को निशाना बनाकर लूटपाट की। विरोध करने पर कारोबारी को सरिया से पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन इससे पहले बदमाश मुरादाबाद की तरफ भाग निकले। लूटपाट कर भागते हुए बदमाशों का ऑटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। छह महीने में चौथी बार हुई घटना से कारोबारी के परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है।

विज्ञापन


छह दिसंबर की रात भी दुकान में हुई थी चोरी
यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया की है। मोहल्ला चौकीदारान में रहने वाले खुर्शीद अहमद चौकी से 500 मीटर दूर सहकारी समिति के बगल में बैटरी की दुकान करते हैं। उसी के बगल में उनका बेटा वसीम भी बैटरी की दुकान चलाता है। जबकि दूसरा बेटा नसीम की मोहल्ला जामा मस्जिद के पास रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। छह दिसंबर की रात खुर्शीद अहमद की दुकान में चोरी हो गई थी। जिसके बाद से उनका बेटा वसीम रात को अपनी दुकान में ही सोने लगा था।
विज्ञापन


खुद को घिरता देखकर दो बदमाश ऑटो लेकर भागने लगे
गुरुवार सुबह करीब चार बजे ऑटो सवार बदमाशों दुकान के ताले तोड़कर बैटरी चोरी करने लगे। आहट मिलने पर वसीम अपनी दुकान से बाहर आया तो उसने देखा कि तीन बदमाश उसके पिता की दुकान से बैटरी चोरी कर ऑटो में भर रहे थे। तभी वसीम ने बदमाशों से मुकाबला करते हुए एक को पकड़ लिया। खुद को घिरता देखकर दो बदमाश ऑटो लेकर भागने लगे। लेकिन साथी के पकड़े जाने से बौखलाए बदमाश फिर वापस लौटे और वसीम को सरिया से बुरी तरह पीटा। इसके बाद बदमाश अपने साथी को छुड़ाकर मुरादाबाद की तरफ भाग निकले। घायल वसीम ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने में चार और 18 दिन के भीतर दूसरी बार हुई घटना
भले ही कारोबारी खुर्शीद अहमद की दुकान चौकी से 500 मीटर दूर है, लेकिन पिछले छह महीने से लगातार चोर उनकी दुकान को निशाना बना रहे हैं। छह महीने के भीतर चार बार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। हैरत की बात यह है दिसंबर माह के 18 दिन के भीतर यह दूसरी घटना है। पीड़ित कारोबारी ने हर बार पुलिस से शिकायत की। लेकिन आज तक पुलिस चोरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। गनीमत रही कारोबारी बेटे ने खुद को बदमाशों के चुंगल से किसी तरह बचा लिया। वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। गुरुवार की तड़के पुलिस ने पहले की तरह घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल के नाम पर खानापूर्ति की और वापस लौट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed