फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   one arrested in police encounter

ढकिया खादर में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, एक धरा

Sat, 20 Jan 2018 02:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /हसनपुर (अमरोहा)।
ब्यूरो अमर उजाला /हसनपुर (अमरोहा)। Updated Sat, 20 Jan 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
one arrested in police encounter
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ के दौरान पड़ी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
रहरा हसनपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात ढकिया खादर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरा फरार हो गया। मुठभेड़ में बदमाश और सिपाही घायल हो गए। दोनें को हसनपुर सीएचसी लाया गया। गिरफ्तार बदमाश हिस्ट्रीशीटर है। बदमाश पर करीब 35 मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन

गजरौला में गुरुवार देर रात लूट के बाद भाग रहे बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार शाम जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चला रखा था। रहरा-हसनपुर मार्ग पर आदमपुर और हसनपुर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। लेकिन युवक रुके नहीं और बाइक ढकिया खादर गांव के जंगल में घुमा दी। पुलिस को पीछा आता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में पैर में गली लगने से एक बदमाश वहीं गिर गया। जबकि दूसरा मौके भाग निकला। जबकि बदमाशों की फायरिंग में सिपाही अंकुर जख्मी हो गया। बदमाश और सिपाही को हसनपुर सीएचसी लाया गया। जहां बदमाश की पहचान बिलारी थानाक्षेत्र के तेवर घास निवासी हारुन पुत्र सुलेमान के रूप में हुई। पुलिस के रिकार्ड के मुताबिक हारुन हिस्ट्ररीशीटर है। हारुन पर 35 से अधिक मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed