{"_id":"5a73720f4f1c1b8b268b7c96","slug":"molestation-with-woman-in-hasanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़खानी, मां बाप को किया जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से छेड़खानी, मां बाप को किया जख्मी
ब्यूरो अमर उजाला/हसनपुर।
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मां बाप के साथ उझारी की मजार पर हाजिरी लगाने गई युवती के साथ मनचलों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर युवकों ने युवती के मां बाप के साथ जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायलों दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने माता पिता के साथ कस्बा उझारी के मजार पर हाजिरी लगाने के लिए आई थी। वहां खड़े कुछ मनचलों ने युवती पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उसके साथ छेड़खानी शुरू दी। जब युवती के मां बाप ने इसके विरोध किया, तो युवकों ने उनके साथ मारपीट कर घायल हर दिया। सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी युवक भाग निकले। पुलिस ने घायल मां बाप और भाई को हसनपुर के सीएससी में भर्ती कराया है।