{"_id":"5a6ce1c44f1c1b76268b687b","slug":"loot-with-shopkeepers-in-gajraula","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों से हथियारों के बल पर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदारों से हथियारों के बल पर लूटपाट
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला।
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
गजरौला लूटपाट के पीड़ित दुकानदार अशोक एवं ताराचंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गणतंत्र दिवस की देेरशाम नगर के सादुल्लापुर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने दुकान में बैठे दो दुकान स्वामियों को निशाना बनाया। हथियारों के बल पर दो दुकानों में लूटपाट की गई। दोनों स्थानों से करीब 65 हजार की नगदी समेत मोबाइल लूट लिए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में लूट की रिपोर्ट दर्ज जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर निवासी ताराचंद पुत्र दयाराम की नगर के सादुल्लापुर रोड पर ही मोबाइल की दुकान हैं। शुक्रवार शाम करीब सात बजे ताराचंद दुकान पर बैठे थे। इस बीच यहां बाइक सवार चार बदमाश आ धमके। तमंचा दिखाते हुए लूटपाट शुरू कर दी। यहां नौ हजार की नकदी एवं मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने इसी के पास स्थित दूसरी किराना की दुकान को निशाना बनाया। यहां सादुल्लापुर निवासी अशोक दुकान पर बैठे थे। बदमाशों ने हथियारों का भय दिखाते हुए लूटपाट शुरू कर दी। अशोक के मुताबिक दुकान में कमेटी की करीब 55 हजार की नकदी रखी थी। नकदी के अलावा मोबाइल भी लूट लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बदमाशों को काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। सादुल्लापुर रोड पर सरेशाम लूटपाट की घटना से व्यापारियों एवं लोगों में दहशत फैल गई। शनिवार को लूट के मामले में शक के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।