फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot with car driver in gajraula

गजरौला में कार लूटकर चालक को फेंका

Sat, 20 Jan 2018 02:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा।  Updated Sat, 20 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
loot with car driver in gajraula
गजरौला पुलिस द्वारा बदमाशों से बरामद लूटी गई कार। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से कार बुकिंग कर गजरौला पहुंचे बदमाशों ने चालक को तमंचे और चाकू बल पर बंधक बनाकर नकदी और कार लूट ली। विरोध करने पर चालक चाकू मारकर घायल कर दिया। चालक को फेंककर भ्‍ााग निकले। सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस की बदमाशों से धनौरा रोड पर मुठभेड़ हो गई। इस दौरान घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई नकदी व कार को बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस सभागार में लूट की वारदात का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि गाजियसबाद के गनेश एंकलेव अकबरपुर निवासी बलवीर सिंह पुत्र रामसेवक किराए पर गाड़ी चलाता है। 18 जनवरी की रात दो व्यक्तियों ने दिल्ली से गजरौला के लिए कार बुकिंग की थी। जैसे ही कार गजरौला में बसैंली रेलवे फाटक के निकट पहुंची, तभी बदमाशों ने तमंचे और चाकू दिखाकर चालकर को बंधक बना लिया और जेब में रखी, नकदी, मोबाइल और वैगनआर कार लूट ली। विरोध करने पर चालक को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। कार से फेंक दिया। किसी तरह थाने पहुंचा पीड़ित चालक ने पुलिस का घटना की जानकारी दी। लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

हरकत में आई सीओ मोनिका यादव और गजरौला थानाध्यक्ष हरपाल सिंह के निर्देशन में  गजरौला पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ को जाल बिछाते हुए कुमराला चौकी व धनौरा रोड स्थित शिव होटल के पास चेकिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब साढ़े तीन बजे तिगरी की दिशा से आई वैगनआर कार को घेरने का प्रयास किया तो गाड़ी में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने खुद की बचाते हुए गाड़ी में बैठे बिजनौर के बीबीपुर बास्टा निवासी अवनीश कौशिक, और बछरायूं के मोहल्ला घंटाघर निवासी उम्मीद को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू, लूटी गई 22 सौ रुपये की नगदी, वैगनआर कार को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed