फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   girl baby is in fear in amroha somewhere rape then punishment

अमरोहा में मासूमों पर आफत, कहीं दुष्कर्म तो कहीं सजा

Mon, 23 Jul 2018 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रजबपुर (अमरोहा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, रजबपुर (अमरोहा)। Updated Mon, 23 Jul 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
girl baby is in fear in amroha somewhere rape then punishment
car gang rape - फोटो : demo pic
सहेली संग गांव के कुछ ही दूर स्थित ट्यूूबवेल पर नहाने गई कक्षा दो की छात्रा को गन्ने के खेत में ले जाकर पड़ोसी गांव के नौकर ने दुष्कर्म किया। ढाई घंटे बाद गन्ने के खेत में छात्रा लहूलुहान हालत में बेहोश मिली। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मामला रजबपुर थाना क्षेत्र केे एक गांव का है। रविवार दोपहर दो बजे गांव की कक्षा दो की छात्रा अपनी सहेली के साथ पास के ट्यूबवेल पर नहाने के लिए गई थी। आरोप है कि ट्यूबवेल पर मौजूद पड़ोसी गांव का नौकर खेत पर पानी चला रहा था। बच्ची को देखकर नौकर के अंदर हैवानियत जाग गई। नौकर छात्रा को उठाकर गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में बेहोशी की हालत में छात्रा को छोड़कर भाग गया। ढाई घंटे तक परिजनों ने छात्रा की इधर-उधर तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


इसी बीच परिजन उसे तलाशते हुए गन्ने के खेत तक पहुंच गए। जहां छात्रा बेहोशी की हालत में लहूलुहान पड़ी थी। जिसे देख परिजनों में हंडकंप मच गया। परिजनों ने इसकी जानकारी 100 डायल पुलिस को दी। इंस्पेक्टर संजय प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा के बताने पर पुलिस ने आरोपी नौकर उत्तम निवासी जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दावा किया है आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed