फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fight between two group for dance in marrige program

बारात में डांस पर दो समुदाय में विवाद

Wed, 07 Mar 2018 01:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला।  Updated Wed, 07 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी में सोमवार रात बारात चढ़त के दौरान डांस करने को लेकर विवाद हो गया। दो समुदायों के युवकों में मारपीट हो गई। धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस दौरान बारात में भगदड़ मच गई। जमकर हंगामा हुआ। दो समुदायों में झगड़ा होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह से मामले को शांत कराया गया। मारपीट में एक समुदाय के तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सोमवार की रात को गांव टोकरा पट्टी निवासी रमेशचंद्र पुत्र चंदू सिंह की बेटी की बारात आई थी। करीब साढ़े नौ बजे बैंडबाजे से बारात चढ़ रही थी। जिसमें बाराती डांस कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच गांव का ही दूसरे समुुदाय का एक युवक पड़ोसी गांव पपसरा के तीन साथियों के साथ वहां पहुंच गया। बारातियों से डांस नहीं करने को कहा गया। जिसे अनसुना करते हुए बाराती फिर भी डांस करते रहे। इसके बाद आरोपियों ने गाली गलौच के साथ मारपीट शुरू कर दी। बारातियों के साथ मारपीट की जानकारी जब शादी वाले परिवार के युवकों को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए। बारातियों के साथ मारपीट का विरोध किया तो आरोपियों ने सरिया व चाकू के साथ हमला कर दिया। विवाद बढ़ता देख बारातियों में भगदड़ मच गई। आरोप है कि हमलावरों ने इस दौरान लाठी डंडो से भी मारपीट की। जो मिला उसे ही पीटा गया। मारपीट में रमेशचंद के परिवार के नकुल यादव पुत्र भूकन, विकास यादव पुत्र धर्मपाल व भरत यादव पुत्र चमन यादव बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर वासिद निवासी गांव टोकरा पट्टी व दो-तीन उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में पूरी तरह से शांति बनी हुई है। देर रात आरोपी वासिद को उसके गांव टोकरा पट्टी से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed