फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder

शराबी बेटे ने जमीन के लिए की पिता की हत्या

Thu, 31 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा Updated Thu, 31 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
murder
हत्या
थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात थाना क्षेत्र के मझोला खुर्द गांव निवासी 70 वर्षीय बिहारी सिंह के नाम 30 बीघा जमीन है। इस पर वह बेटे विनोद और सुुरेंद्र के साथ खेती करता था, जबकि आठ साल पूर्व बेटे कृष्ण कुमार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


कृष्ण की पत्नी ज्ञानवती बेटे गंगादीन और बेटी पप्पी समेत सभी सुरेंद्र के साथ ही रहते थे। ग्रामीणों के मुताबिक, विनोद कुमार शराब का लती है। शराब पीने का विरोध करने पर उसका परिजनों से आए दिन विवाद होता रहता था, जबकि वह पिता से अपने हिस्से की जमीन मांगता रहता था। कहीं शराब पीकर विनोद जमीन न बेच दे इस डर से बिहारी ने उसे जमीन नहीं दी थी। मंगलवार रात बिहारी सो रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि, आधी रात के बाद विनोद उठा और उसने गला घोंटने लगा। इस पर बिहारी ने शोर मचाया, बचाव का भी काफी प्रयास किया। इधर, वृद्ध के शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीण जागे और दौड़कर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बिहारी की मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे विनोद को पकड़ लिया। सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह धामा भी फोर्स के साथ गांव पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस पिता के हत्यारोपी विनोद को थाने ले गई और पंचनामा भर कर ग्रामीण का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे सुरेंद्र उर्फ धवल की तहरीर पर थाना पुलिस ने विनोद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।


 ग्रामीण की हत्या से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण कह रहे थे  कि जिस विनोद को बड़े लाड से पाला था, उसी ने वृद्ध पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। विनोद की हरकत पर ग्रामीणों को एकाएक विश्वास नहीं हो रहा था। वे आपस में चर्चा कर रहे थे कि वह शराब जरूर पीता था, लेकिन पिता की हत्या जैसा कदम उठा लेगा, ऐसा नहीं लगता था। उसने रिश्तों का कत्ल कर दिया है। हमारे इलाके में ऐसी घटना आज तक नहीं हुई है। 

पुलिस की गिरफ्त में विनोद ने बताया कि उसका पिता बिहारी दूसरे बेटे सुरेंद्र उर्फ धवल को ज्यादा चाहते थे। विनोद की किसी बात को नहीं मानते थे। खर्च के लिए रुपये भी नहीं देते थे। उसके हिस्से की जमीन भी सुरेंद्र को देना चाहते थे। इसीलिए मार डाला पुलिस की गिरफ्त में उसे पिता की हत्या पर कोई पछतावा नहीं था। 


जमीन को लेकर बेटे ने गला घोंटकर पिता की हत्या कर दी। हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। -देवेंद्र सिंह धामा थानाध्यक्ष अमरोहा देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed