फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   electriccity department, fraud

बिजली विभाग में लाखों का घपला

Tue, 31 Jan 2017 11:43 PM IST
अमरोहा/राहुल शर्मा
अमरोहा/राहुल शर्मा Updated Tue, 31 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
electriccity department, fraud
Fraud
बिजली विभाग में रिटायरमेंट के बाद महिला कर्मी से नौकरी कराने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दूसरा सामने आ गया। इसमें घपले की बू आ रही है। चार राजस्व रसीद पुस्तिकाएं विभाग को नहीं मिल रही हैं। बार-बार नोटिस देने पर भी बाबू उनको जमा नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

 
साल दर साल बीतते जा रहे हैं, लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों है। अब कई महीने से गैरहाजिर चल रहा है। एक्सईएन ने प्रकरण की जांच की, जिनकी संस्तुति पर अधीक्षण अभियंता ने उसको सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग की अमरोहा डिवीजन का घपलेबाजी से पुराना नाता है। बाबुओं की करतूतें अफसरों को बेचैन कर रही हैं। महिला कर्मी किशवरी का प्रकरण को लोग भूले नहीं है कि विभाग में चार राजस्व रसीद बुक संख्या 331818, 331840, 331936, जो 31 मार्च 2013 व  रसीद बुक संख्या 343693, जो आठ अक्तूबर 2013 को जारी की गई थीं, गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि यह राजस्व रसीद पुस्तिकाएं विभाग के बाबू ने जमा नहीं की हैं। एक्सईएन द्वारा कई बार उसको नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक अफसरों को प्राप्त नहीं हो पाई हैं। कई महीने से बाबू बिना बताए अनुपस्थित चल रहा है। 


मामला संज्ञान में आने के बाद अधीक्षण अभियंता एसबी पाल ने एक्सईएन दीपक अग्रवाल से जांच कराई। पड़ताल में एक्सईएन ने बाबू वीएस चाहल को विभागीय कार्यों में घोर लापरवाही बरतने, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने, बिना किसी अवकाश प्रार्थना पत्र के लंबे समय तक गैरहाजिर रहने व राजस्व रसीद पुस्तिकाएं जमा नहीं करने का दोषी पाया और अपनी जांच रिपोर्ट एसई को कार्रवाई के लिए भेज दी। एक्सईएन की जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने बाबू को निलंबित कर दिया है। साथ ही कार्रवाई से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed