फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dhokhadhari

महिला थाने को किसी दूसरे की जमीन बेच रहे थे  माफिया  

Tue, 28 Jun 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 28 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
दरअसल महिला थाने की एसओ अंजू भदौरिया को जो जमीन दिलाई जा रही थ्‍ाी, वह बेचने वाले व्यक्ति के बजाय किसी दूसरे के नाम निकली। जांच में मामला खुलने पर एसओ के होश उड़ गए और भूमाफियाओं के झंझट में फंसने से बच गईं।
विज्ञापन


लाखों की जमीन खरीदने से पहले ही फर्जीवाड़ा खुल गया। इस बार तो भूमाफिया ने पुलिस को ही फांसने के लिए अपनी चाल चल दी। हालांकि पुलिस भूमाफिया के मकड़जाल में फंसते-फंसते रह गई। जमीन का सौदा कर लिया, लेकिन रुपये देने से पूर्व ही सच्चाई खुल गई। 
विज्ञापन


   जमीन किसी की और बेचने वाला कोई दूसरा निकला। हैरानी की बात ये है कि भूमि भी पहले से ही बेची पाई गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले में शातिरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। शातिरों का कारनामा विभाग में चर्चा का विषय बना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि आप शहर में जमीन खरीदना चाहते हैं तो जरा संभलकर। यहां भूमाफिया का ऐसा रैकेट सक्रिय है जो दूसरों की जमीन को अपनी बताकर झांसा देता है। लाखों के वारे न्यारे करता है। आम आदमी की तो बाद ही क्या की जाए जब इस रैकेट का निशाना हमारी पुलिस भी बनते-बनते रह गई। बताते हैं कि जिले में महिला थाने का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए एसओ महिला अंजू भदौरिया द्वारा करीब एक बीघा जमीन की तलाश की जा रही थीं। किसी ने बंबूगढ़ मार्ग पर जगह बताई।


शमीम नाम के इस शख्स ने एसओ को झांसे में लिया और बताया कि ये जमीन हमारी है। प्लाट उसके द्वारा ही काटे गए हैं। थानेदार पूरी तरह मुतमईन हो गईं। जब उन्होंने जमीन की अन्य फारमेल्टी को पूरा करने की तैयारी की तभी जांच में एक शख्स सामने आ गया। कहा कि ये जमीन उसने नौ साल पहले खरीद रखी है। सुनते ही एसओ के होश उड़ गए। सच्चाई खुलने पर जब एसओ ने दोनों पक्ष को बुलाया तो कोई पेश नहीं हुआ। माफियाओं के फर्जीवाड़े में फंसने से पुलिस बच गई। अगर रकम दे देती तो माजरा कुछ और बन जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed